राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन 

बैकुंठपुर। उत्तराखंड में आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित जातिवादी ?शुद्धिकरण अनुष्ठान? के बाद इस मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने के विरोध में जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय से विरोध मार्च निकालते हुए थाना बैकुंठपुर के सामने पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी जी के विरुद्ध दर्ज FIR को दुर्भावनापूर्ण एवं प्रतिशोध की राजनीति बताते हुए इसका विरोध किया गया। उत्तराखंड के दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई तथा राहुल गांधी जी के विरुद्ध दर्ज FIR वापस लेने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जातिगत भेदभाव की इस निंदनीय घटना पर अपना पक्ष रखते हुए दोषियों के खिलाफ FIR एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इसके विपरीत दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय नेता प्रतिपक्ष को ही निशाना बनाया जाना भाजपा सरकार की दमनकारी एवं प्रतिशोधात्मक राजनीति को दर्शाता है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल महामंत्री बृजवासी जी, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े सुरेश सिंह, जनपद अध्यक्ष उदय सिंह, वरिष्ठ मुख्तार अहमद सुरेंद्र तिवारी शैलेन्द्र सिंह, गणेश राजवाड़े, विकाश श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, परेश सिंह, राजू भगत, मोहनलाल यादव, फरोग सिद्दीकी, वसीम खान, आशीष डबरे, रियाजुद्दीन, रामायण, अनिल सिंह, रामाधार टोप्पो, आशु कुजूर, संतोष राजवाड़े, मनीष सिंह, अंकित गुप्ता, शशि मांझी, संतोष गोयन, रामसाय सोरी, कैलाश कुर्रे, इंद्रदेव पांडे, विजय चक्रधारी एवं अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।