गोकुल नगर समपार 26 सितंबर को 10 घंटे रहेगा बंद

गोकुल नगर समपार 26 सितंबर को 10 घंटे रहेगा बंद

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में किच्छा-पंतनगर रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 43/सी (गोकुल नगर) पर इंजीनियरिंग अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके चलते यह समपार 26 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

रेल प्रशासन के अनुसार, इस दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए वैकल्पिक मार्ग समपार संख्या 42/सी, बेनी मजार तथा समपार संख्या 46/स्पेशल (शांतिपुरी) से निर्धारित किया गया है। रेलवे प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही, असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।