किसानों की आवाज सदन तक पहुंचाने के लिए बनेगा किसान एमएलसी

किसानों की आवाज सदन तक पहुंचाने के लिए बनेगा किसान एमएलसी - आरएस पटेल

शहीद स्मृति स्थल पर कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, किसान मेले को प्रदेश स्तर पर विस्तार देने का किया ऐलान

फतेहपुर। शाहबाजपुर जोनिहां में आयोजित 76वें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्मृति कार्यक्रम एवं किसान मेले में शामिल होने पहुंचे सरदार सेना के संस्थापक एवं जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल का गुरुवार को कोराईं बाईपास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल और बिंदकी प्रभारी भामाशाह डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला शाहबाजपुर पहुंचा जहां उन्होंने क्रांतिकारियों के स्मृति स्थल पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष एवं बलिदान को याद किया इसके बाद किसान मेले में पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक अविनाश काकड़े सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे पार्टी कार्यकर्ताओं ने वहां भी उनका अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया इसके बाद बिंदकी प्रभारी भाभाशाह डॉ वीरेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय संरक्षक अविनाश काकड़े सहित कई वक्ताओं ने अपनी बात रखी साथ ही इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए डॉ. आरएस पटेल ने कहा कि शहीद मेला आगे चलकर किसान मेले के रूप में नई पहचान बनाएगा अगले वर्ष मेले में 250 दुकानों को लगाने की योजना है जिससे इसे प्रदेश के बड़े मेलों में शामिल किया जा सक उन्होंने किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों को सदन में मजबूती से उठाने के लिए किसान एमएलसी बनाने की योजना भी सामने रखी उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सभी 75 जिलों में पार्टी के प्रत्याशी उतारने का आह्वान किया साथ ही बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से भावी उम्मीदवार के रूप में भामाशाह डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल को जिताने की लोगो से अपील की इस दौरान उन्होंने किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों के हितों और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर जमकर बरसे कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता सुरेंद्र मौर्य, सरदार सेना जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।