किडजी स्कूल चिलवरिया में समद फाउंडेशन ने मनाया रक्षाबंधन150 बच्चों को दिए उपहार।

बहराइच। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर समद फाउंडेशन की ओर से किडजी स्कूल, चिलवरिया, बहराइच में विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के करीब 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।इस अवसर पर बच्चों ने समद फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। फाउंडेशन की ओर से सभी बच्चों को उपहार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।कार्यक्रम में समद फाउंडेशन के अध्यक्ष - मोहम्मद समद (शाबान), कोषाध्यक्ष - मोहम्मद ताहिर, शिक्षा प्रभारी - मोहम्मद साजिद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं किडजी स्कूल के प्रबंधक रेहान अजम एवं विद्यालय का अन्य स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहा और आयोजन में सहयोग किया।समद फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद समद (शाबान) ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, सुरक्षा और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के बीच संस्कार, आपसी प्रेम और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम के समापन पर फाउंडेशन के सदस्यों ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया। आयोजन ने बच्चों और फाउंडेशन के सदस्यों के बीच स्नेह एवं आत्मीयता का सुंदर संदेश दिया।