कलोल स्टेशन पर आरओबी निर्माण के चलते कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

कलोल स्टेशन पर आरओबी निर्माण के चलते कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

26 से 28 अक्टूबर तक रेल सेवाएं प्रभावित, वलसाड-वडनगर एक्सप्रेस आंशिक रूप से रहेगी निरस्त

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में अहमदाबाद?पालनपुर रेलखंड पर स्थित कलोल स्टेशन के रेलवे क्रॉसिंग संख्या 232 पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा गर्डर लॉन्चिंग के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है, जबकि कई मेमू और डेमू ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 20959/20960 वलसाड?वडनगर?वलसाड एक्सप्रेस गांधीनगर कैपिटल और वडनगर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 69249 साबरमती?कटोसण रोड मेमू 26 अक्टूबर को और ट्रेन संख्या 69250 कटोसण रोड?साबरमती मेमू 27 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

इसी क्रम में ट्रेन संख्या 69207 गांधीनगर कैपिटल?वरेठा मेमू 26 और 27 अक्टूबर को नहीं चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 69208 वरेठा?गांधीनगर कैपिटल मेमू 27 और 28 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

रेलवे ने ट्रेन संख्या 79434/79435 पाटन?साबरमती?पाटन डेमू को भी 27 अक्टूबर 2026 को निरस्त रखने का निर्णय लिया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, परिचालन समय और ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। ट्रेनों से संबंधित विस्तृत जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।