कलम की धार से तिलमिलाया कथित वसूली एजेंट! खबर छपते ही पत्रकार से दुश्मनी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

कलम की धार से तिलमिलाया कथित वसूली एजेंट! खबर छपते ही पत्रकार से दुश्मनी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

जनता की आवाज उठाना पड़ा भारी! पुराने वीडियो वायरल कर छवि बिगाड़ने का आरोप, टड़ियावां थाने में BNS की तीन धाराओं में FIR दर्ज

#Hardoi 

अरे भाई! अगर खबर में दम न होता तो इतनी तिलमिलाहट क्यों होती? कलम ने जनहित का मुद्दा उठाया तो कथित वसूली एजेंट के माथे पर शिकन आ गई। मोटरसाइकिल की बकाया किस्तों के नाम पर कथित रिकवरी और लोगों को दौड़ाकर पकड़ने के मामले को अखबार में जगह क्या मिली, आरोप है कि पत्रकार से ही अदावत ठान ली गई।

मामला टड़ियावां थाना क्षेत्र का है। ग्राम लहराई निवासी पत्रकार देशदीपक शुक्ला उर्फ डी.डी. शुक्ला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में उदयराज पुत्र लालबहादुर निवासी निशान पुरवा, मजरा जपरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के मुताबिक, पत्रकार ने मोटरसाइकिल की किस्त बकाया होने के नाम पर कथित रिकवरी एजेंटों द्वारा लोगों को दौड़ाकर पकड़ने, जबरन वसूली और अभद्रता किए जाने से संबंधित जनहित की खबर प्रकाशित की थी। आरोप है कि खबर प्रकाशित होते ही उदयराज व्यक्तिगत खुन्नस रखने लगा।

5 नवंबर को फोन पर गाली, 13 नवंबर को फिर धमकी का आरोप!

शिकायतकर्ता का कहना है कि 5 नवंबर 2026 को शिकायतकर्ता रामकुमार से बकाया किस्त के संबंध में बातचीत के दौरान उदयराज ने उन्हें फोन पर गाली-गलौज की। जब इसकी जानकारी पत्रकार को हुई और 13 नवंबर को गोपामऊ में इस संबंध में सवाल किया गया तो आरोप है कि दोबारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, शिकायत में पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा प्रसारित कर पत्रकार की सामाजिक और पत्रकारिता संबंधी छवि धूमिल करने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया गया है।

आखिरकार टड़ियावां थाने में दर्ज हुई FIR

लगातार विवाद के बाद पत्रकार ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। थाना टड़ियावां पुलिस ने 26 नवंबर 2026 को FIR संख्या 0597/2026 दर्ज की। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 351(3) और 356(2) लगाई गई हैं।

कप्तान अशोक कुमार मीणा को साधुवाद, अब कार्रवाई पर निगाहें!

हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के प्रति साधुवाद कि शिकायत पर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ी और मुकदमा दर्ज हुआ। अब उम्मीद है कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर आरोपों की तह तक पहुंचेगी और यदि आरोप प्रमाणित होते हैं तो कानून के मुताबिक कठोर कार्रवाई होगी।

कलम की चोट से घबराने वालों को दो टूक!

गांव-देहात की बोली में एक बात साफ है_जिसकी नीयत साफ होती है, वह सवालों से नहीं भागता। खबर गलत है तो कागज लेकर जवाब दो, गाली और धमकी देकर सच की आवाज दबाने की कोशिश मत करो। पत्रकार की कलम किसी की जेब में रखी गुलाम नहीं है। जनता के हक की बात उठेगी, अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद होगी और सवाल भी पूछे जाएंगे।

#शुभ_प्रभात 

#MYogiAdityanath #HardoiPolice #DMHardoi #UPPolice #ashokkumarmeena #highlightseveryonefollowers #BreakingNews