एलटीटी मुंबई से दानापुर के बीच चलेगी अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

एलटीटी मुंबई से दानापुर के बीच चलेगी अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), मुंबई और दानापुर के बीच एक अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

ट्रेन संख्या 03212 एलटीटी मुंबई-दानापुर स्पेशल 30 नवंबर 2026 को रात 00:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन 1 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे दानापुर पहुंचेगी।

यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 12 स्लीपर क्लास, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।

29 नवंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

ट्रेन संख्या 03212 के लिए आरक्षण 29 नवंबर 2026 से सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगा। अनारक्षित कोचों के टिकट सामान्य किराये पर यूटीएस सिस्टम के माध्यम से बुक किए जा सकेंगे। यात्री रेलवन ऐप से भी टिकट बुक कर सकते हैं।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने यात्रियों से इस विशेष ट्रेन सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।