एटा: तहसील समाधान दिवस में लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सोंपा ज्ञापन.!

*एटा: तहसील समाधान दिवस में लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन.!*


जलेसर/एटा:

तहसील समाधान दिवस के मौके पर शनिवार को जलेसर तहसील सभागार में लेखपालों ने चेतावनी दी कि मांगों पर तत्काल सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 22 सितंबर से प्रदेशभर में अतिरिक्त कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।

ज्ञापन में अंतरमंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति सूची जारी करने, प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित करने, भत्तों में बढ़ोतरी और वेतन विसंगति दूर करने समेत विभिन्न मांगें उठाई गईं। संघ ने बताया कि करीब 2700 लेखपाल गृह जनपद अथवा गृह मंडल से 400 से 800 किलोमीटर दूर कार्यरत हैं। ऐसे में ऑनलाइन पोर्टल खोलकर इच्छुक लेखपालों को गृह मंडल में स्थानांतरण का अवसर देने की मांग की गई। लेखपालों ने चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची तत्काल जारी करने तथा 2024 में नियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम और प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 500 रुपये, वाहन भत्ता 1500 रुपये और विशेष भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई। भूलेख कार्यालयों में संबद्ध लेखपालों को मूल कार्यस्थल पर भेजने तथा ग्राम सचिवालयों में रोस्टर लगाए जाने का भी विरोध किया गया। साथ ही लेवल-5, 2800 ग्रेड पे, तकनीकी पद का दर्जा और लैपटॉप-मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।