एटा: सकरौली के ग्राम महापुर में पानी भरने से सैंकड़ों बीघा फसल नष्ट, पीड़ित किसानों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन.!

*एटा: सकरौली के ग्राम महापुर में पानी भरने से सैंकड़ों बीघा फसल नष्ट, पीड़ित किसानों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन।*

जलेसर। तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा सकरौली के ग्राम महापुर के पानी का निकास का नाला बंद के दिए जाने से गांव की लगभग तीन सौ बीघा जमीन में खड़ी फसलें जलमग्न होकर नष्ट होने के कगार पर है। गांव के दर्जनों किसानों को हर वर्ष नाला बंद होने की वजह से सैंकड़ों बीघा फसल की बर्बादी का सामना करना पड़ता है। शनिवार को गांव के दर्जनों किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एडीएम प्रशासन संगम लाल को शिकायती पत्र सौंप समस्या के निस्तारण की मांग की गई।
गांव महापुर के सुरेश चंद्र, तारा चंद्र, सुभाष सिंह, नरेन्द्र सिंह आदि अनेक किसानों ने बताया कि गांव के पानी की निकासी के लिए गांव से होकर एक नाला जाता था। जिसे नीलू सिंह पुत्र रामचन्द्र व रामसिंह आदि लोगों द्वारा बंद करके अपने चकों में सिंचाई की जा रही हैं। जिससे गांव का पानी निकल नहीं पा रहा है। परिणाम स्वरूप गांव की लगभग 500 बीघा जमीन की फसल जलमग्न होकर नष्ट हो रही है। अभी भी मौके पर फसलों में पानी भरा हुआ है। किसानों का आरोप है कि कई सालों से संबंधित विभागों द्वारा नाला की सफाई भी नहीं कराई गई है। फसलों को नष्ट होने से बचाने के लिए नाला की सफाई होना आवश्यक है। ताकि नाले से होकर नदी में पानी जा सके। किसानों ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन से रसूखदारों द्वारा बंद किए गए नाले को चालू कराकर इसकी सफाई कराए जाने की मांग की गई है।
एडीएम प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपने वालों में - छदामी लाल, नेपाल सिंह, सुरेश चन्द्र,
ताराचन्द्र,ब्रजेश,महेन्द्र सिंह,
सोनू,राकेशपाल,सुभाष,
भूपेश,नरेन्द्रसिंह,गौरव,
जगदीश,लल्लू सिंह,लोकेश,लखन लाल,सुभाष चंद्र,डी. कुमार,हजारी लाल,कैलाश सिंह, नेपाल सिंह आदि सैंकड़ों किसान प्रमुख हैं।

वही अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। गांव महापुर के किसानों द्वारा एक प्रार्थना दिया गया था। उक्त संदर्भ में एसडीएम जलेसर एवं बीडीओ जलेसर को नाला की सफाई कराए जाने तथा नाले को शुरू कराए जाने को कहा गया है। साथ ही नाले पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई किए जाने को कहा है।


रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर, एटा।