एटा/जलेसर: हमलावरों की गिरफ्तारी हेतु बार एसोसिएशन ने सीएम योगी को भेजा ज्ञापन।

*एटा/जलेसर: हमलावरों की गिरफ्तारी हेतु बार एसोसिएशन ने सीएम योगी को भेजा ज्ञापन।*

जलेसर/एटा:

19वे दिन भी जारी रहा बार का कार्य बहिष्कार,14 को पुलिस थाना का घेराव।

जलेसर। लगभग 24 दिन बाद भी जलेसर कोतवाली पुलिस द्वारा तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा न्यायिक कार्यों से बहिष्कार सोमवार को 19वे दिन भी जारी रहा। सोमवार को बार एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम संबोधित एक ज्ञापन पत्र एसडीएम पीयूष रावत को सौंपा गया। 
सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन में काफी आक्रोश दिखा। अध्यक्ष रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं द्वारा तहसील परिसर में जुलूस निकाल 
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन पत्र 
उपजिलाधिकारी पीयूष रावत को सौंपा गया।
 तहसील बार एसोसियेशन के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव एवं महासचिव द्विजेंद्र सिंह द्वारा सीएम को बताया गया है कि गत 19 सितम्बर 2026 को शाम लगभग पौने सात बजे बार के पूर्व अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह बघेल एडवोकेट अपने गुदाऊ स्थित आवास में अकेले अन्दर बैठे थे। उसी समय नामजद अभियुक्तो द्वारा एक राय मशविरा होकर उनके ऊपर जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। सूचना पाकर वृद्ध घायल अधिवक्ता को बार
एसोसियेशन के पदाधिकारीगण उठाकर लायें और ले जाकर थाना जलेसर में घटना की तहरीर दी गयी 
लेकिन थाना कोतवाली जलेसर के कोतवाल द्वारा रिपोर्ट पंजीकृत नही की गयी, और ना ही घायल
अधिवक्ता जो इलाज के लिए तडप रहे थे, अस्पताल ले जाने के लिए मजरूबी चिट्ठी दी गयी। अगले दिन 20 सितम्बर 2026 को अधिवक्तागण क्षेत्राधिकारी पुलिस जलेसर से मिले। पुलिस क्षेत्राधिकारी के हस्तक्षेप के उपरान्त दिनांक 20 सितम्बर 2026 लगभग 11:28 बजे अपराध सं0 0397/2026 धारा 191 (2) व 191 (3) व
333 व 109 (1) भारतीय न्याय संहिता में पंजीकृत नामित अभियुक्त जितेन्द्र पाल सिंह पुत्र अभिमन्यु व
दुष्यन्त पुत्र योगेश पाल सिंह व विकास पुत्र विजय सिंह व यश कुमार पुत्र धर्मेन्द्र सिंह व कुछ अज्ञात निवासी गुदाऊ के विरूद्ध किया गया है। जिसमें धारा 109 (1) में गिरफ्तारी का प्राविधान है, परन्तु रसूखदार नामित अभियुक्तो के विरूद्ध इलाका पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है, नामित अभियुक्त खुले आम घूम रहे है। तथा पीडित अधिवक्ता के परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। अधिवक्ताओं द्वारा आरोप लगाया गया है कि नामजद अभियुक्तों द्वारा गत 28 सितम्बर 2026 को जलेसर तहसील परिसर आकर तहसील बार एसोसियेशन के पदाधिकारियो को
भी धमकी दी गई है। साथ ही पीडित अधिवक्ता की बाई टांग टूट गई है। तथा अन्य गम्भीर चोटे है।  जबकि नामि अभियुक्तो के विरुद्ध कई अपराध पंजीकृत है। तथा हिस्ट्रीशीटर भी है। सब कुछ जानते हुए भी थाना पुलिस
जलेसर द्वारा अभियुक्तों को संरक्षण देते हुए बचाया जा रहा है। जलेसर कोतवाली पुलिस के मनमाने रवैये के विरोध में तहसील बार एसोसियेशन जलेसर के समस्त अधिवक्ता गत 24सितंबर 2026 से समस्त न्यायालयों के न्यायिक कार्य से विरत रहकर हडताल पर है। जिससे वादकारियों को सिर्फ तारीख पर तारीख मिल रही है। फिर भी जलेसर थाना पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया है। अध्यक्ष  एवं महासचिव के अनुसार इस सम्बन्ध में
माननीय राज्यपाल के नाम द 21सितम्बर 2026 को ज्ञापन  भेजा गया था। 
तहसील बार एसोसिएशन द्वारा पूर्व बार अध्यक्ष के ऊपर नामित अभियुक्तो द्वारा किये गये जानलेवा हमला में थाना प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जलेसर द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने एवं
इलाज के लिए तडपते अधिवक्ता को मजरूबी चिट्ठी न देने तथा दूसरे दिन क्षेत्राधिकारी पुलिस
जलेसर के हस्तक्षेप के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के उपरान्त आज तक कोई कार्यवाही न करने के कारण थाना प्रभारी निरीक्षक जलेसर का स्थानान्तरण किये जाने तथा उपरोक्त अपराध के नामित
अभियुक्तो को पंजीकृत अपराध की धाराओ में ही शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही कराये जाने की मांग की है।

14 को अधिवक्ता करेंगे कोतवाली का घेराव।
जलेसर। कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व बार अध्यक्ष के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने को लेकर अधिवक्तओं में आक्रोश बढ़ता जा है। लगभग 24 दिन बीत जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होने के कारण आगामी 14 अक्टूबर 2026 से कलमबन्द हडताल कर थाना जलेसर का घिराव करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन व शासन की होगी।

रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर, एटा।