इमली फाटक 10 घंटे रहेगा बंद, रेलपथ मरम्मत के चलते सड़क यातायात प्रभावित

जयपुर। रेलपथ मरम्मत कार्य के चलते जयपुर-गांधीनगर रेलखंड के बीच स्थित समपार फाटक संख्या-219 (इमली फाटक) को 6 अक्टूबर 2026 को सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इमली फाटक सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान फाटक से सड़क यातायात का आवागमन नहीं हो सकेगा।

रेलवे ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा उसी के अनुसार निर्धारित करें।