आरओबी निर्माण के चलते दो रेलसेवाएं मार्ग में रहेंगी नियंत्रित

जयपुर। वापी-भिलाड रेलखंड के बीच रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते पश्चिम रेलवे क्षेत्र में परिचालित होने वाली दो रेलसेवाओं को निर्धारित समय से कुछ अवधि के लिए मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12977 एर्नाकुलम-अजमेर रेलसेवा, जो 4 अक्टूबर 2026 को एर्नाकुलम से रवाना हुई है, पश्चिम रेलवे क्षेत्र में एक घंटे नियंत्रित रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 14702 बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा 5, 6 और 7 अक्टूबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। यह रेलसेवा भी पश्चिम रेलवे क्षेत्र में 30 मिनट नियंत्रित रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से निर्माण कार्य के कारण होने वाले इस अस्थायी बदलाव को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने की अपील की है।