इज्जतनगर मंडल में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

बरेली। ?स्वच्छता ही सेवा-2026? पखवाड़े के तहत इज्जतनगर मंडल में 1 अक्टूबर को ?एक दिन, एक घंटा, एक साथ? की भावना के साथ विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में सुबह 8 बजे श्रमदान किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने ?एक पेड़ मां के नाम? अभियान के तहत पौधारोपण कर मंडल में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत भी की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छ और विकसित भारत का सपना देखा था। स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने रेलकर्मियों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

अभियान के तहत इज्जतनगर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, यांत्रिक डिपो, रेलवे कॉलोनियों और रेलवे ट्रैक के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8 बजे सामूहिक श्रमदान किया गया। इसमें रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजनों, रेलवे सुरक्षा बल, स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं और सामुदायिक संगठनों ने भी सक्रिय भागीदारी की।

यात्रियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर ?मेरी सीट, मेरा डिब्बा? थीम के तहत उद्घोषणाओं के माध्यम से जागरूक किया गया। यात्रियों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और रेलवे परिसरों को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की गई। इसके साथ ही यात्रियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और पर्चों के माध्यम से स्वच्छता संबंधी संदेश भी प्रसारित किए गए।

मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों और आमजन से अपील की कि वे ?स्वच्छ रेलवे, स्वच्छ परिसर और स्वच्छ भारत? के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाएं।