आलापुर में कांशीराम जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, सांसद धर्मेंद्र यादव बोले- 2027 में पीडीए भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराएगा

आलापुर (अंबेडकर नगर) | पीडीए का नाम सुनकर विरोधी दलों की नींद हराम हो गई है और 2024 के चुनाव में पीडीए ने सिर्फ अंगड़ाई ली थी तो भाजपा को हासिये पर खड़ा कर दिया था अब पीडीए जाग चुका है 2027 में पीडीए ही भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त करेगा। उक्त बातें मान्यवर कांशीराम जी की जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आजमगढ़ सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कही। कार्यक्रम का संचालन विधान सभा अध्यक्ष रविन्द्र यादव ने किया जबकि अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व प्रधाध्यापक मोहित राम ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व विधान परिषद सदस्य अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा, प्रोफेसर लक्ष्मण यादव उपस्थित रहे और भीड़ देखकर काफी गदगद दिखाई दिए। मान्यवर कांशीराम जी की जयंती समारोह के आयोजक आलापुर के लोकप्रिय विधायक ने विरोधियों को भीड़ के माध्यम जिसमे महिलाओं की भागीदारी बड़ी संख्या में थी अपनी ताकत का एहसास करा दिया। मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों ने मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल सभी नेताओ कार्यकर्ताओं ने मान्यवर कांशीराम को नमन करते श्रद्धांजी अर्पित किया। सामाजिक परिवर्तन के नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती समारोह में उमड़ा जनसैलाब आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त की राजनीतिक पकड़ का एहसास लोगों को देखने को मिला जिसकी तारीफ मुख्य अतिथि आजमगढ़ सांसद धर्मेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में शामिल किया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर लक्ष्मण यादव, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा पूर्व विधान परिषद सदस्य अजय कुमार ऊर्फ विशाल वर्मा, जिला अध्यक्ष जंगबहादुर यादव, महिला सभा की जिला अध्यक्ष सीमा यादव, एससी एसटी आयोग की पूर्व सदस्य विद्यासिंह भारती, युवा नेता राहुलदत्त यशवर्धन ने मान्यवर कांशीराम के सपनों को पूरा करने का संकल्प समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में पूरा करने में उपस्थित भीड़ का सहयोग मांगा तो दोनों हाथ उठाकर भीड़ ने विधायक त्रिभुवनदत्त को आश्वस्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान की रक्षा और सामाजिक परिवर्तन के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी है क्योंकि बिना पीडीए को मजबूत किए सामाजिक परिवर्तन नहीं हो सकता जो मान्यवर कांशीराम की सोच थी और उस सोच को सिर्फ अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं के साथ भारी भीड़ देखकर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। प्रदेश सचिव योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी, मनोज जयसवाल, नायबे आलम, बिट्टू यादव, लालमणि गोंड, संजय शर्मा, पूर्व प्रमुख धर्मराज यादव, प्रमुख रामनगर विकास यादव, रामप्यारे निषाद, श्रीमती बदामा देवी, कृष्ण कुमार पांडेय, बांकेलाल, सहित हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भागीदारी किया।