अमित झा ने संभाला मुरादाबाद ट्रांसमिशन मंडल के अधीक्षण अभियंता का कार्यभार

अमित झा ने संभाला मुरादाबाद ट्रांसमिशन मंडल के अधीक्षण अभियंता का कार्यभार

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के मुरादाबाद ट्रांसमिशन मंडल में अमित झा ने अधीक्षण अभियंता के पद का कार्यभार संभाल लिया है। पदोन्नति के बाद अमित झा को मुरादाबाद ट्रांसमिशन मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यभार संभालने के बाद मुरादाबाद के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण गुलशन गोयल ने उनके कार्यालय पहुंचकर स्वागत किया। इस दौरान गुलशन गोयल ने अमित झा को माला पहनाकर बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों अधिकारियों के बीच विभागीय कार्यों और विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर भी चर्चा हुई।

अमित झा इससे पहले गाजियाबाद में अधिशासी अभियंता के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। पदोन्नति के बाद उन्हें मुरादाबाद ट्रांसमिशन मंडल में अधीक्षण अभियंता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

अमित झा के कार्यभार संभालने से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। उनके अनुभव और कार्यकुशलता से मुरादाबाद मंडल की विद्युत पारेषण व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। अमित झा ने भी विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने को अपनी प्राथमिकता बताया।