मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सारंगपुर में 112 करोड़ रूपये की लागत के 733 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया ===================  जल गंगा सवंर्धन अभियान अंतर्गत कालीसिंध नदी में जलदूतों के साथ किय

राजगढ़़ : मुख्?यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को जिले के विकासखंड सारंगपुर में 112 करोड रूपये की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्?होंने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जन अभियान परिषद के सहयोग से जलदूतों के साथ श्रमदान किया। मुख्?यमंत्री डॉ. यादव ने यहां श्री कपिलेश्?वर मुनि मंदिर में महादेव की पूजा अर्चना की एवं जलाभिषेक किया। श्रमदान आरंभ करने के पूर्व मुख्?यमंत्री डॉ. यादव ने कालीसिंध नदी में भी जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार, सांसद श्री रोडमल नागर, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्षश्री मोहन नागर, विधायकराजगढ़ श्री अमर सिंह यादव, खिलचीपुर विधायकश्री हजारीलाल दांगी, विधायकनरसिंहगढ़ श्री मोहन शर्मा, सदस्?य दिशा श्री ज्ञानसिंह गुर्जर सहित स्?थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बडी संख्?या में नागरिक मौजूद थे।इस अवसर पर मुख्?यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जिले के किसान उन्?नत कृषि की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। समूचे जिले की कायापलट हो रही है। जिला अब उन्?नत दिखाई दे रहा है। मुख्?यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गोसंवर्धन की दिशा में सरकार ने महत्?वपूर्ण कदम उठाए हैं। अब कोई भी गौशाला लावारिस नहीं रहेगी। प्रत्?येक गौशाला में प्रति गाय के मान से 20 की जगह 40 रूपये अनुदान दिया जाएगा। जो किसान घरों में 25 से अधिक गाय पालेंगे उनको भी सरकार अनुदान देगी। मुख्?यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए भी प्रदेश सरकार काम कर रही है। अब दीदियों को लखपति बनाया जा रहा है। प्रदेश की धार्मिक नगरों में शराब बंदी लागू की गई है। अब इन नगरों में शराब की बजाए दूध की दुकाने चालू की जाएंगी। आने वाले कुम्?भ में उज्?जैन में स्?थायी सिंहस्?थ नगर बनाया जाएगा। मुख्?यमंत्री ने कहा कि किसानों को बिजली की सहूलियत प्रदान करने के लिए अब उनको सोलर सिस्?टम पर अनुदान दिया जा रहा है, ताकि वे सिंचाई की बिजली के लिए परेशान न हो। डॉ. यादव ने जिले में ओबीसी, एसटी, एससी विद्यार्थियों के लिए जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने के कार्य की सराहना की। साथ ही पुलिस विभाग अंतर्गत प्रदेश में पहली बार जिले के सभी थानों को आईएसओ प्रमाण पत्र मिलने की भी उन्?होंने प्रशंसा की। पुलिस विभाग द्वारा अपराधियों को अपराधिक प्रवृत्ति से मुक्ति दिलकार सामान्?य जीवन की दिशा में लाए जाने के कार्य को भी सराहनीय बताया। इस अवसर पर उन्?होंने सारंगपुर में विद्युत विभाग का डिवीजन स्?थापित करने की घोषणा की। साथ ही सारंगपुर से फोर लेन तक 44 करोड की सडक निर्माण एवं एवी रोड से पटाडि़या धाकड एवं गुड़नपुर तक 38 करोड की लागत से मार्ग निर्माण की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम की शुरूआत में संबोधित करते हुए राज्?यमंत्री (स्?वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने सारंगपुर क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के लिए मुख्?यमंत्री का आभार व्?यक्?त किया। उन्?होंने कहा कि सारंगपुर को दी गई विभिन्?न कार्यो की सौगातों से वे अभिभूत है। मुख्?यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्?थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्?होंने जन सहयोग से जिले के छात्रावासों में प्रदाय किए जा रहे वाटर कूलर के वितरण का शुभारंभ किया। सामाजिक न्?याय विभाग द्वारा आयोजित शिविर में दिव्?यांगों को ट्रायसिकल भी वितरित की। वहीं कृषि विभाग की प्रदर्शनी में ड्रोन दीदी के भी कार्यों की सराहना की। उन्?होंने सारंगपुर क्षेत्र में हथकरघा द्वारा महिलाओं द्वारा दरी चादर के निर्माण की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के पहले मुख्?यमंत्री डॉ. यादव ने श्री कपिलेश्?वर गौशाला पहुंचकर गौ पूजन एवं गोवर्धन पूजन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्?यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो कैंसर पीडि़त मरीजो को 2-2 लाख एवं एक को एक लाख रूपये उपचार हेतु प्रदान करने की घोषणा की।मुख्?यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जिन कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया उनमें 38.37 करोड लागत के अधोसंरचना एवं विकास के 35 कार्यो का लोकार्पण किया गया। साथ ही 31 करोड लागत के अधोसंरचना एवं विकास के 13 कार्य एवं 42.23 करोड लागत के जल गंगा संवर्धन अभियान के 685 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है।