किसान का शव पेड़ से लटका मिला। फांसी लगाकर आत्म हत्या की आशंका।

नवाबगंज।हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक एक दिन पहले घर से लापता हुआ था,आज उसका शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पूरा मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव बीजामऊ का है, जहां 40 वर्षीय किसान संजीव कुमार एक दिन पहले घर से गायब हो गए थे। देर रात तक जब नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गुरुवार सुबह जंगल में जामुन के पेड़ से उनका शव लटका मिला। गमछे के सहारे संजीव ने फांसी लगाई थी। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक संजीव की पत्नी सुमन ने बताया कि वे अक्सर शांत रहा करते थे। बीते कुछ दिनों से अवसाद में भी थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। संजीव के दो लड़के हैं। जिसमें बड़ा लड़का संचित जिसकी उम्र 10 साल और छोटा लड़का ऋषि जिसकी उम्र 8 साल है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।