सत्यमेव जयते सेवा संस्थान द्वारा पांच सामूहिक कन्याओं का विवाह सम्पन्न

ऊंचाहार,रायबरेली।सत्यमेव जयते सेवा संस्थान बाबूगंज रायबरेली चौथा निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह बाबूगंज के जायसवाल उत्सव लॉन में सकुशल संपन्न हुआ।बताते चले कि वर्ष 2022 से सत्यमेव जयते सेवा संस्थान बाबूगंज हर वर्ष निर्धन कन्याओं के विवाह का आयोजन करता है।इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दूसरे दिन गुरुवार को जायसवाल उत्सव लॉन में पांच निर्धन कन्याओं के विवाह कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया है।पांचों नव दंपति वर वधु को दैनिक जीवनोपयोगी गृहस्थ सामान देकर विदा किया।आयोजक राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के करने का उद्देश्य है कि गरीब निर्धन कन्याओं का घर बस सके।जिनके माता पिता शादी विवाह करने कराने में किन्हीं कारणों वश असमर्थ है।उन युवक युवतियों का विवाह संपूर्ण रीतिरिवाज के साथ सत्यमेव जयते सेवा संस्थान बाबूगंज के द्वारा कराया जाता है।इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी गण सहित क्षेत्र के गणमान्य मौजूद रहे।