सेव गर्ल चाइल्ड (बेटी बचाओ) विषय पर आयोजित किया गया शिविर

रायबरेली।उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा०जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के मार्गदर्शन में पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज, रायबरेली में सेव गर्ल चाइल्ड (बेटी बचाओ) विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।इस जागरुकता शिविर में बताया गया कि 'सेव गर्ल चाइल्ड' (Save Girl Child) और 'बेटी बचाओ' एक महत्वपूर्ण सामाजिक अभियान है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को बचाना,उन्हें सुरक्षित रखना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।यह कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और लड़कियों को शिक्षित करने पर जोर देता है।इस अवसर पर अमृता विश्व विद्यापीठम संस्थान से आये नारेन्द्र आनन्द व स्वेता आनन्द के द्वारा उपस्थित बालिकाओं को ध्यान से विभिन्न क्रियाओं के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए। प्रतिदिन उन क्रियाओं को करने हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य स्मिता मिश्रा द्वारा बच्चियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए बताया गया कि आज बेटियाँ हर क्षेत्र में प्रगति कर रही है।जागरुकता कार्यक्रम में चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल राजकुमार सिंह के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के कार्यो के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी।कार्यक्रम का संचालन पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।इस जागरुकता कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की जिला कोऑर्डिनेटर पूजा शुक्ला, शेफाली वर्मा, उपप्रधानाचार्य सुनीता, पराविधिक स्वयं सेवक पूनम सिंह, राजकमल, मनोज कुमार प्रजापति व पवन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।