बाजार गए युवक की बाइक चोरी,जांच में जुटी पुलिस

ऊंचाहार,रायबरेली।कोतवाली क्षेत्र के बीकरगढ़ बाजार में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े एक बाइक पार कर पुलिस की गश्त को चुनौती दी है।गोसाईं का पुरवा मजरे सराय सहिजन निवासी राजाराम मौर्य का पुत्र प्रदीप मौर्य शनिवार को स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (यूपी 33 AN 5288) से सब्जी लेने बाजार गया था।​प्रदीप ने अपनी बाइक बाजार के बाहर खड़ी की और महज दस मिनट के लिए अंदर गया।जब वह वापस लौटा,तो बाइक गायब देख उसके होश उड़ गए।पीड़ित ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। चोरी की खबर मिलते ही मौके पर डायल 112 और स्थानीय चौकी पुलिस पहुंच गई।पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की,लेकिन चोर का सुराग नहीं लग सका।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।बाजार जैसे सार्वजनिक स्थल से हुई इस चोरी से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल है।