चकिया - गरीबों की सेवा करना पुण्य का काम- दिव्या जायसवाल

गरीबों की सेवा करना पुण्य का काम- दिव्या जायसवाल

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली/चकिया- आज दिनांक 8 मार्च 2020 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरे देश भर में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं तथा लोगों को महिलाओं की सुरक्षा हेतु और महिलाओं से संबंधित अन्य कई जानकारियां दी जा रही है उसी क्रम में रविवार को चकिया नगर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के चकिया मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह संतोष के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष दिव्या जायसवाल ने चिकित्सालय परिषद में भर्ती मरीजों को फल व मिठाइयां वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ की

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति आदर भाव और सम्मान प्रकट करने के लिए हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक विशेष दिन है हमारे देश में महिलाएं आज सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक रूप में अनेक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं इसलिए हम इस विशेष दिन को महिलाओं की उपलब्धियों के उत्थान के रूप में भी मना सकते हैं
देश और समाज के उत्थान में महिलाओं ने हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है चाहे भारतीय स्वाधीनता की 1857 की पहली क्रांति हो या 1947 में मिली आजादी हो देश की महिलाओं ने हमेशा भारत का गौरव बढ़ाया है धरती से लेकर आकाश तक उन्होंने सफलता के नए आयामों में अपनी भूमिका निभाई है

इस दौरान भाजपा चकिया नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रमिला शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार जायसवाल, चकिया नगर पंचायत के समाजसेवी मनोज जायसवाल चकिया नगर पंचायत के सभासद प्रतिनिधि विजय विश्वकर्मा वार्ड नंबर 3 के सभासद राजेश चौहान वार्ड नंबर 7 के सभासद उमेश शर्मा सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे