पीडीए की चर्चा से है भाजपा में घबराहट, सपा मे सभी वर्गों का हित सुरक्षित-: शहज़िल इस्लाम

पीडीए के तहत अखिलेश यादव के उद्देश्य और बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने पर ज़ोर देते हुए भोजीपुरा विधानसभा क़े रिठौरा में आयोजित पीडीए पे चर्चा कार्यक्रम में भोजीपुरा विधायक शहज़िल इस्लाम ने कहा कि, मौजूदा वक़्त की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में क़ानून व्यवस्था ज़ीरो है। अपराध बुलंदियों पर हैं। भाजपा सरकार में जगह-जगह महिला अपराध व हत्यायें हो रही हैं। क़ानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस का दावा ज़ीरो हो चुका है। शहज़िल ने कहा कि, पूरे उत्तरप्रदेश सूबे में लूट मची है। भाजपा संविधान के पीछे पड़ी हुई है। पीडीए की एकजुटता से भाजपा डरी हुई है। अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय सचिव सुश्री ज़ैनब फ़ातिमा ने कहा कि, पीडीए की जन-पंचायतों में भारी तादाद में भीड़ उमड़ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में पीडीए एक नया इतिहास लिखने को तैयार है। ज़ैनब ने कहा कि, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव डॉ भीमराव अम्बेडकर, महात्मा गाँधी, जेपी, लोहिया, चन्द्रशेख़र और मुलायम सिंह यादव के विचारों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार केवल विज्ञापनों के माध्यम से अपनी वाहवाही कर रही है, जबकि धरातल पर कोई विकास नही हो रहा है। इस मौक़े पर कद्दावर शख्सियत व पूर्व विधायक इस्लाम साबिर, विधानसभा अध्यक्ष शकील सैफ़ी, ज़िला उपाध्यक्ष तन्वीर-उल-इस्लाम, हरिशंकर यादव, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य अफसर खान विधानसभा अध्यक्ष महिलासभा शब्बो खान, मीडिया प्रभारी रिज़वान अल्वी, हाजी समीर खान, गजेंद्र कुर्मी, रितेश यादव, नाज़िम खान (राजा), शाक़िर अंसारी, फ़हीम पठान, ताहिर अंसारी, प्रशांत यादव, नासिर अंसारी आदि मौजूद रहे।