बाल वीर दिवस कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने पर सदर कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों ने प्रदेश में लाया प्रथम स्थान,इस अध्यापिका सहित नन्हे मुन्हों को मिलेगा सम्मान 

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय�

चंदौली।शासन के राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार निपुण भारत जागरूकता समूह द्वारा प्रदेश भर में बाल वीर दिवस नामक एक कार्यक्रम विभिन्न कम्पोजिट व प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित कराए गए थे।जिसके बाद प्रदेश स्तर से सभी विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी।जिसमें कि चंदौली जनपद के सदर प्राथमिक विद्यालय के नन्हे मुन्हें बच्चों ने प्रथम स्थान लाते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी जगह बनाई।

गोरखपुर कौड़ीराम के निपुण भारत सामाजिक जागरूकता समूह ने बालवीर के कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर असाधारण प्रदर्शन कर प्रथम स्थान लाने वाले बच्चे जिसमें मुख्य रूप से कक्षा दो की छात्रा संध्या चौरसिया, दृष्टि केशरी, सान्वी केशरी, आर्यन सिंह, आदित्य प्रजापति इत्यादि नन्हे मुन्हें बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी बच्चों के सम्मान में उनकी सुविधाप्रदाता व शिक्षिका प्रीति शर्मा जी को भी पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। बालवीर दिवस कार्यक्रम के समन्वयक व निपुण भारत सामाजिक जागरूकता समूह के सदस्य तेजिंदर शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तर पर जिस तरीके से बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वह उनके मेहनत और अक्षय प्रदर्शन का परिणाम है। वहीं उन्होंने सहायक अध्यापिका प्रीति शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी अध्यापिका की हर एक विद्यालय में जरूरत है। दिन के सिखाए हुए गुण और प्रदेश स्तर पर अपना परचम लहराया है। अध्यापिका भी बधाई के पात्र हैं।

वहीं सदर प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रीति शर्मा ने बताया कि कक्षा दो के बच्चों ने बालवीर दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही प्रदेश शिक्षा पर प्राप्त किया है।इसके लिए निपुण भारत जागरूकता समूह कार्यक्रम का आभार जताया। वही प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने के साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चों और उनकी सहायक अध्यापिका प्रीति शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। इसकी खबर लगते ही विभाग सहित अध्यापक अध्यापिकाओं ने फोन, मैसेज व सोशल मीडिया के माध्यम से ढेर सारी बधाई दी।