कोर्ट में ले जाते समय दरोगा की पिस्टल छीनकर बदमाशों ने पुलिस पर किया फायर, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश हुए घायल

नौगढ़-थाना क्षेत्र के दिलबगरा पहाड़ी के पास पुलिस मुठभेड़ में पिछले दिनों छात्र के साथ दुष्कर्म करने वाले गिरफ्तार किए गए दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस टीम दोनों अभियुक्तो को रिमांड के लिए ले जा रही थ। इस बीच पुलिस वाहन पंचर हो गया। मौके का फायदा उठाकर दोनों आरोपी भागने की फिराक से उपनिरीक्षक अवधेश सिंह के ही सर्विस रिवाल्वर छीनकर फायर झोंक दिया। जिस पर पुलिस टीम पलटवार करते हुए फायरिंग की। जिसमें रेप के दोनों आरोपी घायल हो गए।जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।दोनों अभियुक्तों को लेकर पैर में गोली लगी है।

विदित हो कि शुक्रवार को सोनभद्र के चन्द्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कालेज मद्धपुर में कक्षा 12 में पढने वाली 17 वर्षीय किशोरी गुरुवार को घर से विद्यालय गयी थी।गांव के ही युवक सुजीत कुमार उर्फ चिरागन के साथ बाईक पर सवार होकर विद्यालय से नौगढ थाना क्षेत्र के गहिला बाबा मंदिर में दर्शन पूजन व जंगल घूमने के लिए चली गई।रास्ते में गहिला बाबा मंदिर से करीब 100 मीटर पहले सड़क किनारे जयमोहनी पोस्ता गांव के रहने वाले 3 मनबढ युवको ने बाइक रोकवाकर किशोरी के साथी को भयभीत कर पेड़ में रस्सी से बांध दिया।इसके बाद किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद तीनों आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अब कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाए जाने के दौरान पुलिस वाहन के पंचर हो जाने के बाद गिरफ्तार किए गए बदमाश भागने की फिराक में थे, इसके बाद बदमाशों ने उप निरीक्षक अवधेश सिंह की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर पुलिस पर फायर जोक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ करते हुए जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जिसमें गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी और बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के बाद दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।