सम्राट अशोक मौर्य की जयंती के अवसर पर भंडारा संपन्न

ऊंचाहार,रायबरेली।मंगलवार को एनटीपीसी आवासीय परिसर के गेट नंबर दो पर सम्राट अशोक मौर्य की जयंती को बड़ी धूम धाम से मनाया और पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया।बताते चलें की सम्राट अशोक क्लब द्वारा प्रियदर्शी सम्राट अशोक मौर्य के चित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर पूजा अर्चना की और तदोपरांत सम्राट अशोक मौर्य के सिद्धांतो और जीवन के कार्य कलापों को विस्तार पूर्वक साझा किया गया। अंत में भंडारा कर लोगों को पूड़ी सब्जी देर शाम तक खिलाया गया।जयंती के अवसर पर सम्राट अशोक मौर्य क्लब के पदाधिकारियों के साथ साथ क्षेत्रीय लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इस मौके पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेवा समिति के लोग के साथ सुशील मौर्य के द्वारा संचालन किया गया और दीप प्रज्वलन भगवान शरण के द्वारा किया गया।