नबीनगर। केरका में मनाया गया होली मिलन समारोह, बीजेपी के प्रदेश मंत्री हुऐ शामिल।

नबीनगर। देश के महापर्व चुनाव कि तिथियों का घोषणा पिछले दिनों कर दिया गया है। उसी बीच बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित कई राज्यों में मनाई जाने वाली रंगो का होली पर्व भी आने वाला है।

प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह नबीनगर प्रखंड के केरका पहुंच कर लोगो के साथ होली मनाया। मौके पर केरका पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, पैक्स प्रतिनिधि विरेंद्र कुमार, बीजेपी नेता शशि भूषण सिंह, विवेक सिंह, सुधीर कुमार, अभिजीत सौरव, समाजसेवी मुनचुन सिंह, पंकज तिवारी मौजूद रहे। केरका पंचायत के लोगों ने भावी विधायक का नारा लगाया हालांकि अभी विधानसभा का चुनाव दूर है लेकिन इतना तो जरूर निश्चित होते हुऐ दिख रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में त्रिविक्रम नारायण अपना भाग्य जरूर अजमाने का प्रयास करेंगे।

वही 20 मार्च को बैरिया में होली मिलन समारोह का अयोजन किया गया है जिसका मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह और नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार के मैनेजिंग डायरेक्टर त्रिविक्रम नारायण सिंह शामिल होंगे। जानकारी देते हुए बैरिया मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि हजारों की संख्या में लोगों कि आने की संभावना है।