किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने गांव चलो अभियान के तहत निरंजनपुर गांव में किया भ्रमण

ऊंचाहार,रायबरेली।भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत सोमवार को किसान मोर्चा रोहनिया मंडल अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने खुर्रुमपुर ग्राम में जन संपर्क किया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो रूबरू कराया।वहीं मंडल अध्यक्ष के साथ भाजपा शक्ति सयोजक कृष्णा तिवारी ने भाजपा से हर आम नागरिक का विकास बारे में लोगो को बताया,केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लोगो को चित परिचित कराया।इस दरम्यान खुर्रूमपुर प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला उर्फ बाबा,श्रवण पांडेय, सत्य नारायण पटेल,हरिमोहन सविता,खेमराज वर्मा,राजकुमार वर्मा,राजकुमार दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।