ब्याख्याताओं को जगी पदोन्नति की आस

शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद अब ब्याख्याता संघ को नई सरकार से प्राचार्य पद पर पदोन्नति की जगी उम्मीद।प्राचार्य पदोन्नति को लेकर व्याख्याता संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर पदोन्नति की मांग की जिस पर मंत्री ने आश्वस्त किया कि पदोन्नति निश्चित रूप से होगी। व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा और प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि लंबे समय से प्राचार्य पद पर पदोन्नति के इंतजार में सैकड़ो व्याख्याता सेवानिवृत हो गए इसी समस्या को लेकर संघ का प्रतिनिधि मंडल शिक्षा मंत्री से भेंट कर प्राचार्य पदोन्नति को लेकर चर्चा की जिसमें शिक्षा मंत्री को बताया कि 2016 से प्राचार्य की पदोन्नति नहीं हुई है। प्राचार्य पद पर व्याख्याता के पदोन्नति होने से शासन को वित्तीय भार नहीं पढ़ने वाला है एवं एवम् वरिष्टतम व्याख्याताओं को प्राचार्य पद पर पदोन्नत मिल जाएगी। शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि प्राचार्य पर पदोन्नति अवश्य होगी और इसके लिए शीघ्र प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाएगी। संघ ने यह भी मांग किया कि सत्र के बीच में सेवानिवृत होने वाले व्याख्याता सहित अन्य पदों के लिए सत्र तक पुनः नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी किए जाएं इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। अनुकंपा नियुक्ति पर दस प्रतिशत पद पर भर्ती करने को शिथिल करने की मांग की इसके लिए उन्होंने सकारात्मक पूर्वक निराकरण किया जाने का आश्वासन दिया।प्रतिनिधि मंडल में प्रांताध्यक्ष राकेश शर्मा महामंत्री राजीव वर्मा, प्रांतीय सचिव सुरेश अवस्थी,के के शर्मा, संगठन सचिव राघवेंद्र मिश्रा, श्रीमती सुचिता पांडेय, राजरानी पंडा, रेखा साहू, आर के देशमुख, एन के श्रीवास, गोपत राम टंडन, राज त्रिपाठी, सी के वर्मा, गोपाल मैडम,आदित्य चांडक सहित अन्य उपस्थित रहे। संघ ने शिक्षा मंत्री को शाल श्रीफल और रामायण देकर उनका सम्मान भी किया।