खेरागढ़ में कान्हा गौशाला के लिए चेयरमैन ने किया शिलान्यास

सुमित गर्ग,
खेरागढ़। खेरागढ़ के गाँव विधौली मे गुरुवार को आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग ने बेसहारा गौवंश रखने के लिए विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद कान्हा गोशाला का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि गोशाला के निर्माण के बाद यहां 500 गोवंश रखे सकेंगे।
खेरागढ़ क्षेत्र के सार्वजनिक चौराहों व मुख्य मार्ग के साथ गलियों में घूम रहे सैकड़ो छुट्टा गोवंशीयों से नागरिकों को शीघ्र निजात दिलाने के उद्देश्य से आदर्श नगर पंचायत खेरागढ़ के अंतर्गत विधौली गाँव में बनने वाली कान्हा गौशाला के निर्माण कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद किया। शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सहसंघचालक होतम ने की।कार्यक्रम का संचालन सूरज शर्मा भाकरिया ने की।

जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा ने कहा कि किसानों की फसल बर्बाद करने के साथ आये दिन दुर्घटनाओं का सबब बन रहे छुटटा जानवरों से निजात दिलाने की मांग लम्बे समय से नागरिकों के द्वारा लगातार की जा रही थी। उसके बाद नागरिकों की मांग को ध्यान में रखते हुये गौ आश्रय स्थल कान्हा गौशाला का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। खेरागढ़ क्षेत्र के लोगों को छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने के लिए गौ आश्रय स्थल के निर्माण के लिये सुविधा युक्त गौशाला का निर्माण होगा जिसमें बाउंड्री वाल, गौवंशो को चारा खाने के लिए नांदे, धूप बरसात व ठंड से बचाने के लिए सुरक्षित टीनशेड,इंटरलॉकिंग, पानी के साथ जल निकास की समुचित व्यवस्था होगी। गौशाला निर्माण के बाद पालिका क्षेत्रवासियों को इस बड़ी समस्या से जल्द निजात मिलेगी।
आदर्श नगर पंचायत के अध्यक्ष सुधीर गर्ग ने बताया कि छुट्टा जानवरों की एक बड़ी समस्या वर्षों से क्षेत्र के नागरिकों व किसानों को झेलनी पड़ रही थी। नगर पंचायत के प्रस्ताव पर सरकार ने गौ आश्रय स्थल के निर्माण के लिए धनराशि प्रदान की है।उन्होंने कहा कि जल्दी ही यह गौशाला उत्तर प्रदेश की आदर्श गौशाला के रूप में पहिचान बनाएगी।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर श्याम भदौरिया, ब्रजधाम उदासीन आश्रम के महंत प्रकाशानंद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिनाहट सुग्रीव सिंह चौहान, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सत्येंद्र त्यागी, ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मेघराज सोलंकी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा गर्ग, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती ममता गर्ग, मोहन गोयल, श्यामवीर सिकरवार, ईओ राकेश मिश्रा, माधव गर्ग,सुरेंद्र लवानियां, आकाश चौहान, हनी सहित समस्त सभासद व नगर पंचायतकर्मी मौजूद रहे।