आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग को लेकर 10 अगस्त को न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेगा बार एसोसिएशन खेरागढ़

पत्रकार सुमित गर्ग खेरागढ़,

खेरागढ़। बार एसोसिएशन खेरागढ़, आगरा की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष हरिओम सिकरवार एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगरा में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना की मांग पर विस्तृत चर्चा की गई।

अध्यक्ष हरिओम सिकरवार ने कहा कि जस्टिस जसवंत सिंह आयोग ने अपनी रिपोर्ट में आगरा को हाईकोर्ट खंडपीठ के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बताया था, लेकिन आज तक इसकी स्थापना नहीं हो सकी। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वादकारियों को न्याय के लिए प्रयागराज जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अनावश्यक हानि होती है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की है, ऐसे में आगरा में खंडपीठ की स्थापना आवश्यक है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगरा के अधिवक्ताओं के समर्थन में 10 अगस्त (सोमवार) को बार एसोसिएशन खेरागढ़ न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेगा। इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी खेरागढ़ को सौंपा जाएगा।

बैठक में सचिव रामवीर सिकरवार एडवोकेट, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह परमार, शत्रुघ्न सिंह सिकरवार, श्रीनिवास शर्मा, बच्चू सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह राजपूत, इंद्रजीत सिकरवार, रामप्रकाश गालव, डालचंद दीक्षित, वृंदावन सिंह, रविंद्र सिंह सिकरवार, योगेंद्र चाहर, मूलचंद कुशवाह, कृष्णा कुशवाह, कोमल परमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।