पितरों को पिंडदान कर किया तर्पण

ऊंचाहार,रायबरेली।भाद्रपद की पूर्णिमा पर गोकना,खरौली,पूरे तीर,बादशाहपुर,गोला घाट, कोयलहा गंगा घाट पर शुक्रवार को लोगों ने गंगा स्नान कर सुख समृद्धि मांगी तथा गंगा घाटों पर व घरों में लोगों ने अपने पितरों को पिंडदान कर तर्पण किया।भादो मास की पूर्णिमा से पितरों का तर्पण प्रारंभ होकर अमावस्या तक चलता है।इस बीच लोग अपने पूर्वजों को याद कर उनकी तिथि पर ब्राह्मण भोज भी करते हैं।तीर्थ पुरोहित बनवारी लाल द्विवेदी ने बताया कि पितृ पक्ष में किए गए पिंडदान तर्पण से पूर्वजों को शांति मिलती है,वहीं परिवार में धन-धान्य तथा वंश की वृद्धि होती है,उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने पूर्वजों के लिए पितृ पक्ष में पिंडदान कर तर्पण करना चाहिए।जिससे पूर्वजों को शांति प्रदान होती है, वहीं घर परिवार में सुख शांति मिलती है।