थर्मल पावर हाउस कंस्ट्रक्शन ठेकेदार कर्मचारी संघ ने मुख्य मंत्री को भेजा शिकायती पत्र

ऊंचाहार,रायबरेली।थर्मल पावर हाउस कंस्ट्रक्शन ठेकेदार कर्मचारी संघ ऊंचाहार अध्यक्ष इंद्रसेन सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री सहित पीठासीन अधिकारी नई दिल्ली,प्रमुख सचिव,श्रमायुक्त कानपुर,जिलाधिकारी रायबरेली,अपर श्रमायुक्त लखनऊ को भेजे गए पत्र के माध्यम से रायबरेली के सहायक श्रमायुक्त राम लखन स्वर्णकार द्वारा भवन निर्माण एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा दी जा रही योजनाओं में हीला हवाली व जानबूझकर योजना का लाभ श्रमिकों का न देने का लिखित शिकायती पत्र भेजा है।
जनपद में लगभग एक लाख से ऊपर निर्माण श्रमिकों का पंजीयन है।किंतु पूर्व में रहे श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा कई योजनाओं का वितरण सिर्फ उन्हीं के कार्यकर्ता के इशारे पर योजना का वितरण किया गया चाहे वह व्यक्ति पात्र हो या फिर अपात्र।अपने चहेते लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया।जो श्रमिक योजना के बदले में सुविधा शुल्क नहीं दे सके उन्हें लाभ से वंचित कर दिया।उन लोगों को आज तक लाभ नहीं मिल सका।हालांकि पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कार्यकर्ताओं के इशारे में उन लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया जिनको वह चाहते थे।उन्ही के इशारे पर श्रम विभाग चल रहा है।क्योंकि दोनों एक ही जनपद के निवासी हैं।गौरतलब हो की वर्ष 2021 में मृत्यु अंत्येष्टि योजना के लिए आश्रितों ने वर्षों से आवेदन किया लेकिन आज तक उन्हें मृत्यु अंत्येष्टि का लाभ प्रमाण नहीं दिया गया।बताते चले कि वर्ष 2021 में सरजू प्रसाद पुत्र राम अवतार का पंजीयन 12 सितंबर 2012 को कराया गया था।उनके मृत्यु के उपरांत उनके अनाथ लड़की साधना ने स्वयं जाकर श्रम विभाग में फाइल जमा किया।किंतु सुविधा शुल्क न दिए जाने के कारण आज तक लाभ नहीं दिया गया।इसी क्रम में हजारों श्रमिकों ने कई योजनाओं के तहत फॉर्म ऑनलाइन कर चुके हैं।किंतु सुविधा शुल्क के बदौलत श्रम आयुक्त राम लखन ने सभी फाइलों को निरस्त कर योजनाओं से वंचित कर दिया।जो सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। अपनो पर रहम गैरों पर सितम ये खेल है सहायक श्रमायुक्त रायबरेली का।माननीय मुख्य मंत्री को अध्यक्ष इंद्रसेन सिंह द्वारा भेजे गए पत्र में जांच कमेटी बिठाकर उच्च स्तरीय जांच करवाए जाने मांग की है।