*जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जोगी कांग्रेस के  65 कार्यकर्ताओ ने थामा कांग्रेस का हाथ।*

जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जोगी कांग्रेस के 65 कार्यकर्ताओ ने थामा कांग्रेस का हाथ।*

पेंड्रा। ज़िला कांग्रेस कमेटी ज़िला गौरेला पेंड्रा मरवाही के नवनियुक्त अध्यक्ष उत्तम वासुदेव के नियुक्ति उपरांत जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नवीन जोश है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी सम्हालते ही उन्होंने कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठनों का लगातार बैठक लेकर उन्हें रिचार्ज कर संगठन को मजबूती तो प्रदान कर ही रहे है साथ ही उन्होंने आज जोगी कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह नायक अभिलाष मिश्रा सहित लगभग लगभग 65 कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रवेश कराकर जिला संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक नई कदम बढ़ा दी। यही कारण है कि लगभग एक हप्ते पहले सुप्त अवस्था में पड़ी जिला कांग्रेस को उत्तम वासुदेव के आने से नई जान आ गई है। अपने निरंतर बैठको में उन्होंने अपनी मंशा भी साफ जाहिर कर दी है कि संगठन में रहना है तो कांग्रेस के लिए काम करना ही पड़ेगा। इससे पहले उन्होंने लगातार तीन दिन कांग्रेस तथा कांग्रेस के अनुषंगिक संगठन मोर्चा प्रकोष्ठ तथा फ्रंट ऑर्गेनाइज़ेशन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। आज उन्होंने इस कार्यक्रम के अवसर पर सभी पदाधिकारियों से यूथ कांग्रेस के अभियान "भूपेश है तो भरोसा है 'हितग्राही कार्ड अभियान 'के माध्यम से घर घर तक पहुँच कर लोगो को भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचने, शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनका सहयोग करने,गांव गांव गली गली कांग्रेस का प्रचार प्रसार करने की बात कही।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसको टिकट देगी उसके लिए सभी लोग मिलजुलकर काम करेंगे।यहां किसी भी प्रकार की फूट नही है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लडने व पार्टी फोरम में अपनी बात रखने का अधिकार है।वहीं इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख रूप से मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव, नवनियुक्त ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, प्रदेश कांग्रेस के सचिव बुंदकुवर मास्को, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती मुद्रिका सॉरटी,नगर पालिका उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान,पुष्पराज सिंह ठाकुर, जीवन सिंह राठौर, रमेश साहू, जीवन सिंह राठौर, प्रशांत श्रीवास, अमन शर्मा, नवल लहरे, ओमवती पेंद्रों प्रमोद परस्ते अजीत श्याम तुषान शंकर कृष्णा पाटिल भानू, कांग्रेस नेता प्रमोद परस्ते, राजेश सोनी, शंकर पटेल, संतोष ठाकुर, विकास शर्मा, शुभम पेंद्रो, सौभाग्य सिंह, निशांत तिवारी, अनुज ताम्रकार मीडिया प्रभारी रईस खान, दिनेश कश्यप,मनोज साहू, उमाकांत सोनी, सहित कांग्रेस के विभिन्न अनुशांगिक संगठनों के पदाधिकारी व जोगी कांग्रेस से कांग्रेस प्रवेश किए सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।