पदोन्नति को लेकर ब्याख्याता संघ शिक्षा मंत्री से मिला

प्राचार्य पदोन्नति को लेकर छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ का प्रतिनिधि मंडल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे से मिला और प्राचार्य पद पर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा और प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि लम्बे समय से प्राचार्य पद पर पदोन्नति अटकी हुई है।प्रदेश के लगभग 4000 वरिष्ठ व्याख्याता प्राचार्य का वेतन पा रहे है,पर पदोन्नति नही मिली है।चूंकि प्राचार्य के वेतनमान पर हैं इसलिए शासन को वित्तीय भार नहीं आएगा। साथ ही नियमित प्राचार्य होने से संस्था में प्रशासनिक और शैक्षिक गुणवत्ता बड़ेगी, और पूरी निष्ठा और उत्साह पूर्ण कार्य करेंगे। ज्ञात रहे कि संघ ने पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को व्याख्याता संघ ने प्राचार्य पदोन्नति को लेकर ज्ञापन सौंपा था। आज पुनः संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री से मिला शिक्षा मंत्री ने पदोन्नति के संबंध में आश्वस्त करते हुए कहा कि इस पर सकारात्मक पहल की बात कही। उम्मीद है कि अब पदोन्नति की कार्यवाही पूरी हो जाएगी।प्रतिनिधि मंडल में राजीव वर्मा, सुरेश अवस्थी गोवर्धन झा,एन के श्रीवास, सुरेंद्र साहू हितेश दीवान, चमन चंद्राकर, राजेश पांडेय, राम नारायण राम,अजय साव, के के शर्मा , प्रहलाद नगरिया सहित अन्य शामिल थे।