प्राचार्य पदोन्नति को लेकर ब्याख्याता संघ सी एम से मिला

टेकचंद कारड़ा तखतपुर

प्राचार्य पदोन्नति को लेकर छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिला और तत्काल पदोन्नति करने की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रक्रिया शीघ्र ही पूरा किए जाने की बात की है। छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा,महामंत्री लखन साहू,राजीव वर्मा प्रांतीय सचिव सुरेश अवस्थी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात किया और उन्हें बताया कि प्रदेश में शिक्षा विभाग में2016 और आदिम जाति कल्याण विभाग में 2013 के बाद अभी तक व्याख्याता से प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं हुई है। इसके कारण अधिकांश व्याख्याता बिना प्राचार्य पदोन्नति पाए सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं। अधिकांश व्याख्याता प्राचार्य के वेतनमान को भी प्राप्त कर रहे हैं।सरकार को इसमें किसी प्रकार की वित्तीय भार भी नहीं पड़ रहा है।स्कूलों में नियमित प्राचार्य नहीं होने से शैक्षणिक गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। और व्याख्याताओं में भी गहरी नाराजगी है।जबकि शिक्षा विभाग मे अन्य पदों पर नियमित पदोन्नति हो रही है, चाहे वह प्राथमिक शाला प्रधान पाठक, पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक हो,सहायक विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारीहो या शिक्षक का पद हो सभी पर पदोन्नति की कार्यवाही की जा रही है। लेकिन जानबूझकर व्याख्याता से प्राचार्य पदोन्नति प्रक्रिया में विलंब किया जा रहा है। इसलिए संघ ने मांग किया कि तत्काल पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाए और पदोन्नति नियम 2019 के अनुरूप पदोन्नति की जाए।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आश्वस्त किया कि वे शिक्षा सचिव को निर्देशित कर तत्काल पदोन्नति करने को कहेंगे।