पत्रकारों का 15 सदस्यीय जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना*

बरेली भारतीय संस्कृति के जनजागरण विश्व शान्ति के कल्याण और सद्भावना के उद्देश्य से 15 सदस्यीय पत्रकारों का एक जत्था लगातार सातवीं बार आज मंगलवार को रोडवेज बरेली से रवाना हुआ। जत्था वरिष्ठ पत्रकार पुत्तन सक्सेना एवम निर्भय सक्सेना के नेतृत्व में रवाना हुआ।इस दौरान पत्रकार संघटनो ने सभी पत्रकारों को सम्मानित कर सुखद यात्रा की शुभकामनायें दी।यू पी जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा ,जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ,अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सदस्य शामिल रहे।उपजा के जिला अध्यक्ष पवन सक्सेना, बीरेंद्र अटल , अनुराग सक्सेना , सत्यम शर्मा,तकी रज़ा,धर्मेंद्र सिंह बंटी, महेश पटेल, शंकर लाल, सुरेश रोचानी, शमी खान, राजेश सक्सेना, ललित कुमार, विजय सिंह, गुरुवचन अजय राज शर्मा, एस के पांडे ने सभी जाने वाले लोगों को हार, पटका पहनाकर उनकी यात्रा की मंगल कामना की और उनका उत्साहवर्धन किया। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले सदस्यों में सर्वश्री निर्भय सक्सेना, पुत्तन सक्सेना, अशोक शर्मा, अशोक शर्मा लोटा, शुभम ठाकुर, विवेक मिश्रा, उमेश शर्मा, गोविंद किशोर मिश्रा, मुकेश राजपूत, अर्जुन पटेल, कृष्ण प्रजापति, मोनिश कुमार, सक्षम शर्मा, निखिल कुमार, प्रेम पाल हैं।