राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने डी एम् व एस एस पी से मिलकर सौंपा 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

बरेली राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की जिलाध्यक्ष आभा सक्सेना के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों के दल ने बरेली जिलाधिकारी शिवकांत द्विवेदी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया से शिष्टाचार भेट कर, राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की मुख्य 7 मांगो को लिखित रूप में देकर अवगत कराया, तथा संगठन के आंदोलन के विषय मे बताया। संगठन के अनुसार,

1. भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाये।
2. सम्पूर्ण भारत मे जनंसख्या नियंत्रण कानून घोषित किया जाये।
3. काशी व मथुरा में भव्य मन्दिर निर्माण करवाया जाये।
4. धर्मांतरण व लवजिहाद पर कठोर कानून बनाया जाये।
5. कॉमन सिविल कोड लागू किया जाये।
6. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 30 को रद्द किया जाये।
7. भारत सरकार बहुसंख्यक कल्याण बोर्ड गठन करे। मांगे प्रमुख रहीं।
साथ ही उनको सम्मान स्वरूप श्रीमद्भागवत गीता भी भेंट की। ततपश्चात महिला थाना उपनिरीक्षक से भी जिलाध्यक्ष आभा सक्सेना ने सभी पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की और सम्मान स्वरूप उनको पुष्प गुच्छ भेंट किया तथा संगठन के विषय मे भी विस्तार से बताया व शुरू होने वाले आंदोलन के बारे में भी बताया। सभी अधिकारियों से सहयोग का भी पूर्ण आश्वासन मिला।
उसके बाद सभी पदाधिकारियों द्वारा दामोदर स्वरूप पार्क में एक मीटिंग की गई, जिसमे संगठन का विस्तार व होने वाले आंदोलन के विषय मे चर्चा की गई। जिसमे श्रीमति दीपा सिंह चौहान (प्रदेश प्रभारी, उड़ीसा), आभा सक्सेना (जिलाध्यक्ष), ऋषभ रस्तोगी (जिला उपाध्यक्ष), राजीव रस्तोगी (जिला महामंत्री), नीरज अग्रवाल (जिला मिडिया प्रभारी), शिवम राजपूत (जिला महासचिव), मुकेश जी (जिला सचिव), महेश कश्यप सदस्य (जिला कार्यकारिणी), अरुण कृष्ण शास्त्री सदस्य (जिला कार्यकरिणी) आदि शामिल रहे।