दक्षिण मुखी हनुमान सुंदरकांड नवयुवक मंडल ने किया सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन।

(संवाददाता जगदीश सिसोदिया)

राजगढ़ (ब्यावरा)/जीरापुर- श्री दक्षिण मुखी हनुमान सुंदरकांड नवयुवक मंडल जीरापुर द्वारा विश्व काल्याण हेतू नाना भाई कुंभकार के निवास पर संगीतमय सुन्दर काण्ड का आयोजन किया गया।
मान्यता है कि सुन्दर काण्ड के पाठ कराने से समस्त प्रकार की व्याधियाँ एवं कष्ट महावीर हनुमान जी की कृपा से दूर हो जाते है।
सुन्दर काण्ड पाठ के समापन पर महा आरती पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर रमेश मालवीय, हनुमान तिवारी, प्रकाश गौड़ ,शानू जोशी, महेश कुंभकार, महेंद्र कुम्भकार,सुरेश बैरागी, चेतन कुंभकार, संजय गुप्ता,पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम टाक, दिनेश पत्रकार, नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष हेमंत जोशी, डॉ अश्वनी कुमार वैद्य सहित सैकड़ो भक्त जन मौजूद रहे।