सोशल साइट पर धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

कासगंज। सोशल साइट पर जिन्दा दफनाने की धमकी देने के आरोपी को अमांपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दिनांक 27.07.2022 को दुष्यन्त कुमार गुप्ता पुत्र कौशल किशोर गुप्ता निवासी गांधीनगर थाना अमांपुर जनपद कासगंज द्वारा थाना आकर तहरीर दी गयी कि दिनांक 25.07.2022 को सोशल साइट इंस्टाग्राम पर समीर सिद्दीकी की प्रोफाइल से उन्हें जिंदा दफनाने की धमकी दी गई है। जिसके सम्बन्ध में अमांपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना अमांपुर पर दिनांक 27.07.2022 को मुकदमा पंजीकृत किया था।

जिंदा दफनाने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए सर्विलांस एवं स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.07.2022 को समय करीब 09.05 बजे सुबह सिढ़पुरा चौराहा कस्बा अमांपुर से समीर सिद्दीकी पुत्र जाबिर सिद्दीकी निवासी कस्बा व थाना अमांपुर जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।