गरीब परिवारों के बच्चे की शिक्षा अर्जित कर मुख्यधारा से जुड़े :भट्ट ,अहमदाबाद की संस्थान ने भीम में गरीब बच्चों को बाटे उत्तर पुस्तिकाएं

भीम से दुर्गा प्रसाद सिंघानियाने की रिपोर्ट

राजसमन्द 24 जुलाई गरीब परिवारों के बच्चे भी अच्छी एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा अर्जित कर राष्ट्र के विकास की मुख्य धारा में जुड़े। प्रत्येक समाज के अगड़े लोगो या परिवारों की यह सामाजिक जिम्मेदारी है। उनके समाज के जो परिवार आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक रूप से पिछड़े है। उन्हें अपने बराबर लाकर खडा करने में सहयोग करे। शिक्षा के अभाव में सामाजिक एवं आर्थिक विकास की परिकल्पना करना ही निरर्थक है। सर्वांगीण विकास की मास्टर चाबी शिक्षा है। यह विचार थे श्रीअम्बिका शिव शक्ति मित्र मण्डल अहमदाबाद से जुड़े भामाशाह दशरथ भट्ट के। वह रविवार को कस्बे के गुरू रविदास सभागार इन्द्रा कोलोनी में निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। रविवार को कस्बे में श्री अम्बिका शिव शक्ति मित्र मण्डल के बेनर तले भामाशाह गोपी लाल कुर्डिया दशरथ भट्ट के सहयोग से यश फाऊंडेशन सानिध्य में निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण किया गया इस दौरान कक्षा 3 से 05 एवं 6 से 12 व उच्च शिक्षा के अलग अलग वर्गों के 100 से अधिक विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरण की। इस दौरान प्रधानाध्यापक उदय राम सिंवासिया समाजसेवी राजेश कुर्डिया रेगर समाज के अध्यक्ष काना राम गोस्वामी सेनि एएसआई नारायण लाल जाटोलिया प्रभु लाल जाटोलिया वार्ड पञ्च एडवोकेट लता सिंघानिया यश फाऊंडेशन के प्रशासनिक अधिकारी जर्नलिस्ट दुर्गाप्रसाद सिंघानिया शंकर लाल डाला चौहान सरदार मल दिव्या नागर प्रकाश चन्द्र चुन्नी लाल बारोलिया सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


अम्बेडकर वेलफेयर सोसाईटी का सदस्यता अभियान तेज
भीम में भरवाए सदस्यता आवेदन

भीम 24 जुलाई जयपुर स्थित पंजीकृत डा. भीम राव अम्बेडकर वेलफेयर सोसाईटी जयपुर का सदस्त्या अभियान जिले में तेजी से चल रहा है। प्रदेश मुख्यालय से संचालित इस संस्था में अधिकाधिक सदस्यों को जोड़े जाने को लेकर जिला में भी व्यापक स्तर पर सदस्य जोड़ो संगठन बढाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को जिले के प्रतिनिधि मण्डल ने सामाजिक कार्यकर्ता सोहन लाल भाटी के सानिध्य में विभिन्न तहसील मुख्यालयों पर मेराथन बैठके ली एवं सभी उपखण्ड मुख्यालयो पर प्रतिनिधी टीम नियुक्त कर जिम्मेदारी सौपी। इस दौरान प्रभुदयाल नागर प्रधानाचार्य धन्ना लाल सिंवासिया काना राम गोस्वामी अधिवक्ता लता सिंघानिया शंकर लाल महिपाल कुर्डिया सहित कई लोगो ने सदस्यता ली।