खेरागढ़ विधायक ने अटल युवा संकल्प बाइक यात्रा को झंडा दिखा की रवानगी

खेरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोत्सव के सुअवसर पर खेरागढ़ विधानसभा में शनिवार को भाजयुमो के पांचों मंडल के पदाधिकारियों ने अटल युवा संकल्प बाइक यात्रा का आयोजन किया। जिसकी विधानसभा में रवानगी खेरागढ़ विधायक महेश गोयल ने इरादतनगर के गुप्ता फिलिंग स्टेशन से झंडा दिखाकर की।

� �अटल युवा संकल्प यात्रा संयोजक सोमेंद्र कंसाना और जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र गुर्जर ने बताया कि यह बाइक यात्रा परम् श्रध्देय अटल जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में खेरागढ़ विधानसभा में निकाली जा रही है। यात्रा इरादतनगर मंडल से शुरू होकर सैंया, खेरागढ़ देहात, खेरागढ़ नगर से होकर जगनेर मंडल में जाकर सम्पन्न होगी। क्षेत्रीय विधायक महेश गोयल ने कहा कि पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जा रही बाइक यात्रा का युवाओं में जोश देखने को मिल रहा है। जिसका लाभ निश्चित तौर पर आने वाले विधानसभा चुनाव में मिलेगा।�

यात्रा की सफलता में इनकी रही भूमिका

�अटल युवा संकल्प बाइक यात्रा को सफल बनाने में जगनेर मंडल अध्यक्ष अमित पाराशर, खेरागढ़ देहात पवन गुप्ता, खेरागढ़ नगर पंकज सिकरवार, इरादतनगर रामनरेश त्यागी, सैंया राजेश धाकरे, सौरभ सिकरवार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यात्रा में मुख्य रूप से सैंया मंडल अध्यक्ष राजवीर बघेल, इरादतनगर मंडल अध्यक्ष उदयभान त्यागी, पूर्व मंत्री रामसेवक त्यागी, सतेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता जोशोखरोश के साथ उपस्थित रहे।