सोहनगढ़ ग्राम पंचायत के राजस्व गांव अर्जुनगढ़ के चारागाह से प्रशासन ने 120 बीघा क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट

राजसमंद 11 दिसंबर जिले के देवगढ़ उपखंड अंतर्गत सोहनगढ ग्राम पंचायत के राजस्व गांव अर्जुन गढ़ में अवैध रूप से चारागाह में अतिक्रमण कर कटीले झाड़ियों से बाड बनाकर कर रखे अतिक्रमण को प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस जाब्ते के साथ शनिवार को ध्वस्त किया। वार्ड पंच लोकेंद्र राम एवं ग्राम वासियों की उपखंड अधिकारी देवगढ़ को दी गई शिकायत एवं जिला कलेक्टर राजसमंद अरविंद पोसवाल के निर्देशानुसार शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों का जत्था अर्जुनगढ के अतिक्रमित चारागाह क्षेत्र में पहुंचा। सुबह 9:30 बजे प्रशासनिक अधिकारी मैं पुलिस जाब्ते के दो जेसीबी के साथ चरागाह पर पहुंचने के बाद सीमा जानकारी के लिए रेवेन्यू इंस्पेक्टर देवगढ़ जगदीश चंद्र पालीवाल रेवेन्यू इंस्पेक्टर मदारिया कैलाश चंद्र पटवारी वासुदेव मदारिया चित्र मल ताल रामस्वरूप कुंवाथल, के साथ सीमा जानकारी कर तहसीलदार मुकन सिंह शेखावत, विकास अधिकारी देवगढ़ दलपत सिंह, प्रगति प्रसार अधिकारी उत्तम चंद प्रजापत, ग्राम विकास अधिकारी गोवर्धन लाल सालवी राकेश खोखर थानाधिकारी देवगढ़ टोला तेजाराम हेड कांस्टेबल रतन लाल बीट कांस्टेबल हरिनारायण मय जाप्ता के 120 बीघा जमीन से अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए जेसीबी चलाई गई।

रेवेन्यू इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र पालीवाल ने बताया कि राजस्व गांव अर्जुनगढ के चारागाह क्षेत्र के आराजी नंबर 60 61 62 63 64 66 नंबर पर अवैध अतिक्रमण को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई।

मौके पर उपखंड अधिकारी देवगढ़ चंद्र प्रकाश वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर चारागाह क्षेत्र में पूर्व में दो तीन बार अतिक्रमण हटाया गया था लेकिन पुलिस प्रशासन के अभाव में ग्रामीणों द्वारा पुनः अतिक्रमण कर दिया गया। नामजद 5 अवैध अतिक्रमणियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा देवगढ़ पंचायत समिति के विकास अधिकारी दलपत सिंह तहसीलदार देवगढ़ मुकन सिंह शेखावत एवं पुलिस जाब्ते ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 120 से डेढ़ सौ बीघा जमीन को अतिक्रमणियों से मुक्त कराई है।