चंदौली- जनपद के इस गांव में जन चौपाल लगाकर सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष ने पार्टी की मंशा से लोगों को किया जागरूक

चंदौली जनपद के इस गांव में जन चौपाल लगाकर सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष ने पार्टी की मंशा से लोगों को किया जागरूक

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली-समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल गांव सहित विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं । वह कार्यक्रमों के माध्यम से समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम और नीतियों का प्रचार प्रसार कर रही हैं ।उसी क्रम में भिखारीपुर गांव में जन चौपाल के माध्यम से उन्होंने अखिलेश यादव की सरकार में किए गए कार्यों को गिनाया।और समाजवादी पार्टी की सरकार की मंशा से लोगों को जागरूक करने की कोशिश की।


इस दौरान गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी लोगों को कमर कस लेनी चाहिए आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को एकजुट करते हुए हमें भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ वोट करना है, ताकि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी से भारी बहुमत कहते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके।

जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने सर्व समाज को ठगने का काम किया है और अब हम लोगों को भारतीय जनता पार्टी के झूठ और धोखे से सतर्क हो जाना चाहिए। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही सबका विकास संभव है। भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा केवल झूठ फैलाते हुए पूर्ववर्ती सरकारों को बदनाम करना है।

जनता को अब भारतीय जनता पार्टी की हकीकत का पता चल गया है। इसलिए आप सभी लोग जागरूक बनकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने का काम करिए और ज्यादा से ज्यादा संख्या में विधायक जिताने की कोशिश करिए, ताकि अखिलेश यादव 2022 में एक बार फिर से मुख्यमंत्री बन सकें।