चंदौली जनपद में इस युवा समाजसेविका को मिला भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का दायित्व,

चंदौली- जनपद में इस युवा समाजसेविका को मिला भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का दायित्व,

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली- विधानसभा का चुनाव नजदीक आने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरे जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। और आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी के प्रत्येक पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। जिससे पार्टी को बूथ स्तर से और मजबूत किया जा सके।और पार्टी का दायित्व मिलने के बाद कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी पूरे तन मन और धन के साथ लगे हुए हैं। उसी क्रम में भाजपा की युवा नेत्री नेहा सिंह को भाजपा महिला मोर्चा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों में काफी खुशी का माहौल है और अभी भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

वहीं मंडल अध्यक्ष बनने के बाद नेत्री नेहा सिंह ने सिटी अपडेट न्यूज़ नेटवर्क जिला ब्यूरो चीफ कार्तिकेय पांडेय से रूबरू होते हुए बताया कि वह गरीब असहाय व बेसहारा लोगों की समाज सेवा के लिए लगभग 12 वर्ष से कार्य कर रही हैं। और गरीब उनको अपने मसीहा के रूप में जानने लगे हैं। उन्होंने लगातार पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के बीच हुए लॉकडाउन के दौरान भी काफी गरीब व असहाय लोगों की मदद की थीं। वही उन्होंने कहा कि वर्तमान में शासन सत्ता में भाजपा की सरकार की कार्यशैली ओं को देखकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।और जल्द ही अपनी कार्यशैलियों के बल पर एक नई पहचान कायम की। जिसके बाद उन्हें भाजपा में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुषमा जयसवाल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र का महिला मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वही मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने बताया कि जिस तरीके से भाजपा ने मेरे ऊपर विश्वास जताकर मुझे पद दिया है। जिसका मैं पूरी तरीके से निर्वहन करूंगी और हमेशा भाजपा में ही जुड़ी रहूंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें की महिलाओं का सम्मान संभव है। और भाजपा सरकार में महिलाओं को जितना लाभ मिला है उतना किसी भी सरकार में आज तक नहीं मिला। और मैं अपने नगर क्षेत्र की महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम करूंगी एवं महिलाओं के सम्मान के लिए हमेशा लड़ाई लड़ती रहूंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से महिलाएं इस सरकार में काफी सुरक्षित हैं कुछ ना किसी भी सरकार में नहीं रही। पिछली सरकारों में अगर देखा जाए तो महिलाओं के साथ रेप, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार होती रहती थी। लेकिन भाजपा ने अपराधों पर भी काफी लगाम लगाई है शायद यही वजह है।कि दोबारा आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से उत्तर प्रदेश में एक बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।