चंदौली -जनपद में जगह-जगह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया का मनाया जन्मदिन और निकाली साइकिल यात्रा

चंदौली जनपद में जगह-जगह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया का मनाया जन्मदिन और निकाली साइकिल यात्रा

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली- सपाइयों ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर गुरुवार को जिलेभर में साइकिल यात्रा निकाली। इसके साथ ही भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को भी घेरने का काम किया।

जिला कार्यालय पर गुरुवार को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था खिलाफ साइकिल रैली निकाली। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर और डा. संजय चौहान ने साइकिल रैली को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अरविंद यादव, मयंक सिंह यादव, अखिलेश यादव, वंशराज पासवान आदि मौजूद रहे। वहीं भदलपुरा में जिपं सदस्य रमेश यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकालकर भ्रमण किया गया। पीडीडीयू नगर में सभासद विनय यादव डब्बू ने साइकिल रैली निकालकर सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया। इस मौके पर उपेंद्र फौजी, विनीत जायसवाल, सोनू वर्मा, संजय चौहान, अमित श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, जयराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

*नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार*
बौरी गांव में पूर्व सांसद रामकिशुन के आवास पर साइकिल जुलूस से पहले क्षेत्र के 51 ब्राह्मणों का अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद ने कहा कि प्रदेश में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। इस मौके पर प्रेमनाथ तिवारी, कैलाश तिवारी, सदानंद पांडेय, दरोगा पाठक, रंगबहादुर, गोपाल पाठक, जगरनाथ दूबे, पूर्व नपा चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, तेजनारायण यादव, यादवेश यादव, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे। महेवा गांव से सयुस के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव के नेतृत्व में साइकिल जुलूस निकाली गई। सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने डहिया में जुलूस निकाली।

*सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार*
सपाइयों की साइकिल यात्रा को विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने झंडा दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेकारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, किसान, मजदूर, नौजवान और महिला व पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। इस मौके पर रवींद्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह यादव, बाबूलाल यादव, कुलदीप यादव, शशिकांत भारती, प्रभात यादव, शिवदयाल यादव, विकास यादव, अनिल चौहान आदि मौजूद रहे।

*कमालपुर प्रतिनिधि के अनुसार*
राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि जनश्वेर मिश्रा के पदचिह्नों पर चलकर समाज को जागरूक करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर अंजनी सिंह, लालचंद यादव, संदीप यादव, कविलास यादव, सदानंद खरवार, सुंदर बिंद, हरपाल बिंद, काशीनाथ राय आदि मौजूद रहे।

*चकिया प्रतिनिधि के अनुसार*
चकिया नगर के मां काली मंदिर परिसर से चकिया विधानसभा के पूर्व विधायक पूनम सोनकर के नेतृत्व में सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाली। और नगर भ्रमण करते हुए वापस ना काली मंदिर परिसर में अपने साइकिल यात्रा को समाप्त किया। वहीं इससे पहले जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव, इंजीनियर अश्वनी सोनकर, जनवादी पार्टी के डा. संजय चौहान, डा. रामाधार जोसेफ, दशरथ सोनकर, रामलाल यादव, संतोष सिंह यादव, मुस्ताक अहमद खान, मोहम्मद इलियास हवारी, अभिषेक बहेलिया, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

*पड़ाव प्रतिनिधि के अनुसार*
चौराहे पर डा. संजय चौहान ने साइकिल रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया। उन्होंने वर्तमान सरकार को तानाशाह की संज्ञा दी। वही समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर साइकिल यात्रा में शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार का असली चेहरा जान चुकी है।और 2022 में किस से उखाड़ फेंकना है इस मौके पर बाबूलाल यादव, जयप्रकाश यादव, नफीस अहमद, अयूब खान, महेश जयसवाल, संतोष यादव, परवेज अहमद, चंद्रशेखर यादव, सुदामा यादव, वीरेंद्र यादव, रमेश यादव, प्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।

*दुलहीपुर प्रतिनिधि के अनुसार*
शकूराबाद में वकार अहमद के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। लाल मोहम्मद ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अब्बास, सोनू, रानू, वकार खान, शौकत अंसारी, रमन, मोनू ,असलम आदि शामिल रहे। बबुरी प्रतिनिधि के अनुसार सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुजीत कन्नौजिया व जिला सचिव डा. हसाम हाशमी के नेतृत्व में साइकिल जुलूस निकाला गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान दिनेश जायसवाल, शमशेर सिद्दीकी, अरविंद यादव, अतुल जायसवाल, जाहिर अंसारी, सुनील बियार, शशांक यादव, अजय यादव, मुरारी बियार, चुलबुल यादव, शिवम गोंड, उधम, आदेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

*शहाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार*
सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सभा के जिलाध्यक्ष जमील अहमद के नेतृत्व में रामपुर से सेमरा, शहाबगंज कस्बा, ब्लाक मुख्यालय से होते हुए चकिया गांधी पार्क तक साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान महमूद आलम, विरेंद्र यादव, छब्बू सोनकर, अजय कुमार, मनोज यादव, बबलू शर्मा, शमीउद्दीन, राकिब आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*धानापुर प्रतिनिधि के अनुसार*
जिपं सदस्य राजेश यादव के नेतृत्व में रामरजाय चौराहे से निकली साइकिल रैली को रामजनम यादव ने झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली में नियामुल खान, आतिफ खान, सीताराम प्रजापति, बुल्लू यादव, अनिल यादव, बृजेश गोंड़, सुजीत पटेल, प्यारे यादव आदि उपस्थित रहे।