चंदौली- ट्रेन में महिला के साथ छेड़खानी करने वाले को मेरी सहेली टीम ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल

ट्रेन में महिला के साथ छेड़खानी करने वाले को मेरी सहेली टीम ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

पीडीडीयू नगर- रेलवे सुरक्षा बल कि मेरी सहेली टीम द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी, ट्रेनों मैं छेड़खानी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला 02314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस का है। जहां A-3 कोच के बर्थ संख्या 22 पर सो रही महिला के साथ उसी कोच में सफर कर रहे युवक ने छेड़खानी की। महिला द्वारा दिए गए लिखित तहरीर के आधार पर जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

यह है पूरा घटनाक्रम
दरअसल 02314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में नई दिल्ली से धनबाद के लिए A-3 कोच के 22 नंबर बर्थ पर सफर कर रही एक महिला के साथ छेड़खानी की गई।
छेड़खानी करने वाला युवक उसी कोच में सफर कर रहे था। महिला ने बताया कि जब मैं सो रही थी। उसी दौरान मिर्जापुर स्टेशन के समीप मुझे नींद में अहसास हुआ कि कोई मेरे शरीर के पिछले हिस्से को स्पर्श कर रहा है। मैं तुरंत जगी उस युवक को पकड़ लिया। जब हमने देखा तो वो हमारे कोच में बर्थ संख्या 11 पर सफर कर रहा युवक था।

मेरी सहेली ने सुनी महिला की आपबीती
घटना की जानकारी मिलते ही डीडीयू जंक्शन पर मेरी सहेली और अन्य पुलिसकर्मी ट्रेन के प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़े होते हैं। उक्त कोच में पहुंचकर महिला से उसकी आपबीती सुनी, उसके बाद युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम पवन कुमार बंसल निवासी नई दिल्ली बताया।

पुलिस ने की कार्यवाही
इस संबंध में जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि, मामले की जानकारी मिलते ही ट्रेन से युवक को गिरफ्तार कर लिया गया, और महिला के द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर युवक को जेल भेजा गया।