भाजपा एवं युवा मोर्चा पेंड्रा के द्वारा धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री का जताया विरोध।

भाजपा एवं युवा मोर्चा पेंड्रा के द्वारा धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री का जताया विरोध।

कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के लिए कर रखी थी तैयारी पुलिस विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने से रोका।

पेंड्रा। भाजपा एवं युवा मोर्चा पेंड्रा के द्वारा धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री का विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री का पुतलादहन किया गया। यह प्रदर्शन पेंड्रा के दुर्गा चौक बस स्टैंड पेंड्रा में भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश में जघन्य अपराधों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया था। वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस तरह से कुशासन एवं प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और शांति का टापू कहा जाने वाला प्रदेश अशांत हो गया है। जहां मुख्यमंत्री के क्षेत्र में दो जघन्य हत्याकांड के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर पुतला दहन का प्रदर्शन किया गया। वहीं भाजपा नेता एवं पार्षद राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में कुशासन और अपराध का गढ़ बन गया है। प्रदेश का एक भी ऐसा कोना नही बचा जहाँ पर हत्या अपहरण लिट् बलात्कार की घटना न हो रही हो। वहीं समाज का हर वर्ग आज पीड़ित है। वही इस प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में जिस तरह से प्रदेश में अपराधियो के हौसले इतने बढ़ गए कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के खुदमुडा में 4 लोगो की हत्या होती है। उसके बाद पुनः मुख्यमंत्री के विधानसभा में बठेना गाँव ने एक ही परिवार के 5 लोगो की संदिग्ध अवस्था मे हत्या हो जाती है।और पूरा शासन उसे बिना जाँच की आत्महत्या बताने पर लग जाता है। वही इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के मध्य मुख्यमंत्री का पुतला जलाने के दौरान पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई। इस बीच पुलिस वालों ने बल पूर्वक पुतला अपने कब्जे में किया गया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार को कोसते हुए खूब नारेबाजी किया गया। वही कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी पेंड्रा के महामंत्री रमेश तिवारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी पेंड्रा के मंडल अध्यक्ष भुधर सोनी, महेंद्र शुक्ला, राजू वाधवानी, राकेश चतुर्वेदी, उपेंद्र बहादुर सिंह, मनीष श्रीवास, रमेश तिवारी, अंकुर गुप्ता, गणेश जायसवाल, प्रखर तिवारी, गोलू राठौर, आशुतोष गुप्ता, आदर्श जैन, शरद गुप्ता, वेदराम कोल, मुन्नीबाई कोल, गुड्डू चौधरी, सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन के दौरान उपस्थित रहे।