युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से मुलाकात किया

टेकचंद कारड़ा तखतपुर

क्षेत्र में चल रहे राजनीतिक गतिविधियों को लेकर युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश ताम्रकार और छत्तीसगढ़ ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की और क्षेत्र तथा समाज की गतिविधियों की जानकारी दी। भारतीय जनता युवा मोर्चा तखतपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश ताम्रकार ने रायपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यालय में जाकर उनसे मिलातथा चल रहे संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दिया साथ ही आगामी चुनाव में युवा मोर्चा को किस तरह से जवाबदारी दिया जाए जिससे पार्टी विधानसभा चुनाव जीत सके इस पर चर्चा किए । छत्तीसगढ़ ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भी गतिविधियों की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री को दी और आगामी रणनीति के बारे में चर्चा किया।