कुरुद में सादगी से मना विजयादशमी का पर्व

कुरुद में सादगी से मना विजयादशमी का पर्व

कुरुद:-नगर दशहरा उत्सव समिति कुरुद द्वारा आज दशमी के दिन पूरी सादगी के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया गया।नगर की परंम्परा का निर्वहन करते हुए असत्य पर सत्य की जीत का यह पर्व सम्पन्न हुआ।मुख्य मंच पर रामलीला के मंचन का आयोजन हुआ,जिसमे राम-रावण युद्ग प्रसंग और रामलीला के विभिन्न रूपों को क्रमवार प्रदर्शन पश्चात रावण युद्ध होते ही रावण के पूतले का दहन किया गया ।मंच पर दशहरा उत्सव समिति द्वारा नगरवासियों को इस महापर्व की बधाई दी गयी।कोरोनकाल के इस कठिन दौर में इस कार्यक्रम को पूरी सादगी के साथ दशहरा उत्सव समिति द्वारा समपन्न हुआ।इससे पूर्व मंच पर आज के कार्यक्रम के सभी अतिथियों का स्वागत-अभिनन्दन किया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने नगर व क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दी और आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और भव्य तरीके से कराने की बात पर बल दिया।पूर्व केबिनेट मंत्री व विधायक और समिति के संरक्षक मंडल अजय चंद्राकर ने नगर में अब तक के हुए दशहरा समिति के आयोजन का वर्णन करते हुए इसमे अपना समर्पित योगदान करने वाले समाजसेवियो को शत-शत नमन करते हुए उनका अभिनन्दन किया,साथ ही लोगो को पर्व की बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन हरीश देवांगन और आभार प्रदर्शन भानु चन्द्राकर ने किया।

इस अवसर पर दशहरा महोत्सव कार्यक्रम मे समिति के संरक्षक मंडल और पदाधिकारी मुख्य अतिथि अजय चन्द्राकर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक, तपन चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद ,नगर पंचायत कुरुद पूर्व अध्यक्ष गण राजकुमारी दीवान , निरंजन सिन्हा , ज्योति चन्द्राकर , रविकांत चन्द्राकर , मंजू प्रमोद साहु न.प. उपाध्यक्ष ,संरक्षक गण शिवप्रताप ठाकुर , महासचिव भानु चन्द्राकर , कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा ,मनीष साहू सभापति नगर पंचायत कुरुद, आशीष शर्मा ,नगर पंचायत समस्त पार्षद गण समिति के गणमान्य सदस्यगण और उपस्थित गणमान्य जनो की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।