कुरुद में जंवारा व माता विसर्जन में उमड़ी आस्था

कुरुद में जंवारा व माता विसर्जन में उमड़ी आस्था

कुरुद:- नगर के देवी मंदिरों में स्थापित जंवारा और गांधी चौक व नया तालाब कारगिल चौक में विराजित दुर्गा माता का विसर्जन किया गया।कुरुद की प्रचलित परम्परानुसार नगर की अधिष्ठात्री देवी माँ चंडी और शीतला माता में स्थापित जंवारा को जलसन तालाब में शुभ मुहूर्त में विर्सजन किया गया।जिसमें उपस्थित भक्त गणो ने पूरी आस्था के साथ माता रानी को भावपूर्ण विदाई दी।इसी तरह गांधी चौक और नया तालाब कारगिल चौक में विराजी शक्ति स्वरूपा माता को आखरी झलक के साथ नम आँखों से विदाई दी।इस दौरान स्थानीय लोगो ने जगतजननी माँ को सभी दुखो से दूर करने और जनकल्याण की मंगलकामना के साथ भावमयी विदाई दी।